नोएडा (उप्र),24दिसंबर (भाषा) नोएडा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी की उनकी बेटी को दो अगस्त को प्रदीप नामक युवक ने अगवा कर लिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त कराया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं शोभना
शोभना