गुजरात के सांसद बसावा के स्वास्थ्य को लेकर अरूचिकर टिप्पणी करने पर व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

गुजरात के सांसद बसावा के स्वास्थ्य को लेकर अरूचिकर टिप्पणी करने पर व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 10:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

भरूच, 31 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के गुजरात के सांसद मनसुख वसावा के स्वास्थ्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । वसावा को हाल ही में कोविड-19 इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था । एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

नेत्ररांग पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक नरेश पंचानी ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल पठान के रूप में की गयी है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया । इससे पहले भरूच जिले के नेत्रांग शहर के भाजपा अध्यक्ष ने इस संबंध में पठान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था ।

गुजरात के भरूच से छह बार के सांसद बसावा को कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिये हाल में अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने फेसबुक पेज पर बसावा के स्वास्थ्य के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 504 एवं 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रंजन माधव

माधव