महिला से बदसलूकी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महिला से बदसलूकी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नोएडा (उप्र),18फरवरी (भाषा) नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला रात 11 बजे के करीब खाना खाने के बाद सैर कर रही थी, तभी वहां पर भानु चौधरी नामक व्यक्ति पहुंचा और उसने महिला के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की दिल्ली के मयूर विहार में आईटी कंपनी है,वहीं महिला पेशे से इंजीनियर है।

भाषा सं शोभना

शोभना