श्रीनगर, 25 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को बडगाम जिले के गलवानपुरा इलाके से लड़की लापता हो गई थी और रविवार को उसका शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर मिला।
बडगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद के.के. ने बताया, ‘‘एक नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और तलाश अभियान चलाया गया। बच्ची का शव आज (रविवार) सुबह मिला।’’
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया यह बलात्कार और हत्या का मामला प्रतीत होता है। हमने प्राथमिकी में संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।’’
भाषा शोभना नरेश
नरेश