दलित युवती से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

दलित युवती से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 2, 2022 / 03:24 PM IST,
    Updated On - December 2, 2022 / 03:24 PM IST

नोएडा (उप्र), दो दिसंबर (भाषा) नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक दलित युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया ।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव वालिया ने बताया कि 12 नवंबर को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोन प्रताप यादव नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया और जब वह शादी की बात करने के लिए उसके घर गई तो सोन प्रताप एवं उसके पिता ने उसके साथ बदसलूकी की।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी और आज उसने आरोपी सोन प्रताप को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार