पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ads

पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 04:34 PM IST

नोएडा, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाने की पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बदमाश के खिलाफ एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने का आरोप है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम है ।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि उसकी पहचान अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोले पुत्र राजेंद्र निवासी जनपद एटा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बदमाश को थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा रंजन

रंजन