Raipur Medical College MBBS Seats Increase : MBBS करने वालों के खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में बढ़ी सीटें, अब एक साथ इतने छात्र ले सकेंगे एडमिशन

Ads

रायपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MBBS की 20 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। अब कॉलेज में कुल 250 सीटों पर प्रवेश होगा, जिससे NEET अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 04:58 PM IST

Raipur Medical College MBBS Seats Increase / Image Source : google

HIGHLIGHTS
  • MBBS की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत।
  • NMC ने मानकों का मूल्यांकन करने के बाद दी मंजूरी।
  • छत्तीसगढ़ के अधिक छात्रों को अब मिलेगा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का मौका।

रायपुर : Raipur Medical College MBBS Seats Increase :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिला लेने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की 20 सीटें बढ़ाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

सीटों की संख्या बढ़कर 250

सीटों में बढ़ोतरी की इस मंजूरी के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या अब बढ़कर 250 हो गई है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य के और अधिक स्थानीय और होनहार छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिल सकेगा।

मानकों का मूल्यांकन करने के बाद बढ़ी सीट

MBBS Seat Matrix Count 250 Updates नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज के मानकों का मूल्यांकन करने के बाद ही इन सीटों को बढ़ाने की अनुमति दी है। रायपुर मेडिकल कॉलेज में 20 अतिरिक्त सीटें बढ़ने से आगामी शैक्षणिक सत्र में काउंसिलिंग के दौरान छात्रों को थोड़ी राहत मिलेगी।

स्थापना से अब तक सीटों में वृद्धि का इतिहास

Best Medical Colleges In India With Cut Off वर्ष 1963 में 60 एमबीबीएस सीटों के साथ स्थापित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने समय-समय पर अपनी प्रवेश क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्रारंभिक 60 सीटों से बढ़कर यह संख्या 100, वर्ष 2009 में 150, वर्ष 2019 में 180, वर्ष 2023 में 230 तथा अब एनएमसी की नवीनतम स्वीकृति के पश्चात 250 सीटों तक पहुँच गई है स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और वे अपने ही राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

 भी पढ़ें