ओडिशा के खुर्दा में तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

ओडिशा के खुर्दा में तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 30, 2021 / 05:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

leopard skins in Khurda: भुवनेश्वर, 30 दिसंबर (भाषा) ओडिशा के खुर्दा जिले में एक संदिग्ध शिकारी को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल ने बुधवार को बानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गामभरीमुंडा गांव में छापा मारा और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। बरामद तेंदुए की खाल को जांच के लिए वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जाएगा। आगे की जांच जारी है।

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव