कोच्चि, पांच सितंबर (भाषा) केरल के एर्णाकुलम जिले में मंगलवार को कॉलेज के एक छात्र ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी और फिर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना आज सुबह पेरुंबवूर के पास कुरुप्पामपडी गांव में हुई। बासिल (21) ने नर्सिंग की छात्रा अलका (20) के घर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद, वह अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
जिले के पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के सिर पर गहरी चोट लगी है और उसका इलाज चल रहा है। अलका स्कूल के दिनों से ही बासिल को जानती है।
पुलिस को संदेह है कि यह अपराध एकतरफा प्यार से जुड़ा है और कहा कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।
पुलिस ने कहा, ‘‘ हमने उस व्यक्ति के परिवार को घटना के बारे में सूचित किया। उन्होंने उसे (पीड़िता को) घर पर फंदे से लटका हुआ पाया।’’
आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव