बेंगलुरु में व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की
बेंगलुरु में व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की
बेंगलुरु, 27 जुलाई (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की वजह से येलो लाइन पर सेवाएं संक्षिप्त समय के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे घटी।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश

Facebook


