दिल्ली में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

दिल्ली में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 07:38 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के पल्ला गांव में 41 वर्षीय व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात-आठ बजे की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अलीपुर थाने की टीम अपराध दल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कहा कि टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घटना में इस्तेमाल पिस्तौल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश