मीरवाइज उमर फारूक ने मक्का पर ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की

Ads

मीरवाइज उमर फारूक ने मक्का पर ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 10:40 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 10:40 PM IST

श्रीनगर, 16 सितंबर (भाषा) कश्मीर के प धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की।

मीरवाइज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पवित्र शहर मक्का अल-मुकर्रमा के पास ड्रोन हमले की खबरें बेहद चिंताजनक और निंदनीय हैं। इससे दुनियाभर के मुसलमानों को पीड़ा हुई है।’’

मीरवाइज ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत तथा कूटनीति की राह पर लौटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब यह क्षेत्र (पश्चिम एशिया) पहले ही लंबे समय से जारी संघर्ष से जूझ रहा है, ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और तत्काल बातचीत तथा कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए।’’

सऊदी अरब ने ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों पर इस्लाम के सबसे पवित्र शहर पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

भाषा शफीक माधव

माधव