झारखंड के सिमडेगा में जंगली हाथियों ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

Ads

झारखंड के सिमडेगा में जंगली हाथियों ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 09:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

सिमडेगा (झारखंड), एक जून (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर क्षेत्र में जंगली हाथियों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई। मोदी मांझी लकड़ी लाने के लिए सुबह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगली हाथियों के समूह ने उन पर हमला कर दिया।

गांववाले मंगलवार सुबह जब खोजबीन में निकले तो जंगल मे मांझी का कुचला हुआ शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया।

क्षेत्र के थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने पुष्टि की कि जंगली हाथियों ने ही उक्त वृद्ध को कुचलकर मारा है।

भाषा सं इन्दु मनीषा सुरभि

सुरभि