मंगलुरु हवाईअड्डे पर 38.53 लाख रुपये मूल्य के 700 ग्राम से अधिक सोने का साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मंगलुरु हवाईअड्डे पर 38.53 लाख रुपये मूल्य के 700 ग्राम से अधिक सोने का साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 7, 2022 / 02:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मंगलुरु, सात अक्टूबर (भाषा) मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर, देश में तस्करी कर लाया जा रहा 38.53 लाख रुपये मूल्य का 700 ग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केरल के कासरगोड निवासी एक व्यक्ति के पास से लगभग 741 ग्राम सोना जब्त किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के जरिये दुबई से यहां पहुंचे यात्री ने गोंद में सोने का पाउडर मिलाकर उसे अपने मलाशय (रेक्टम) में छिपाया हुआ था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सीमा शुल्क अधिकारियों ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा