मंगलूरु में मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

Ads

मंगलूरु में मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2024 / 12:45 AM IST,
    Updated On - September 21, 2024 / 12:45 AM IST

मंगलूरु, 20 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मंगलूरु में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार 18 साल के युवक की लॉरी के पहिये से कुचल कर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि युवक की बाइक का हैंडल साथ चल रही लॉरी से टकरा गया और वह गिर कर लॉरी के पिछले पहिए के नीचे आ गया ।

उन्होंने बताया कि हादसे में बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले युवक की पहचान मोहम्मद जसीम (18) के तौर पर हुई है और वह मेलकर का रहने वाला था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन