किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में युवक को 10 साल की जेल

Ads

किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में युवक को 10 साल की जेल

  •  
  • Publish Date - April 30, 2022 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

फुलबनी (ओडिशा), 30 अप्रैल (भाषा) कंधमाल की एक जिला अदालत ने चार साल पहले 15 साल की लड़की से दुष्कर्म के जुर्म में शनिवार को 23 वर्षीय शख्स को 10 साल की जेल की सजा सुनायी।

फुलबनी के विशेष पोक्सो न्यायाधीश भास्कर चंद्र साहू ने दोषी पर 55,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

यह घटना 2018 की है जब आरोपी ने किशोरी से संबंध बनाए। किशोरी के गर्भवती होने के बाद उसकी मां ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश