कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शेर के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Ads

कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शेर के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

कोलकाता, 19 मार्च (भाषा) कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शुक्रवार को जानवर के बाड़े में घुसने के बाद शेर द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना आज सुबह करीब 11.30 बजे की है जब चिड़ियाघर में जाने के बाद व्यक्ति किसी तरह बाड़े की दीवार पर चढ़ने के बाद दो जालीदार बाउंड्री को पार करके उसके अंदर घुस गया। शेर उस वक्त अपने पिंजरे से बाहर था और उसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। वह बहुत बुरी तरह घायल हो गया।’’

अधिकारी ने कहा कि अन्य आगंतुकों द्वारा सूचना दिए जाने पर सुरक्षा गार्डों ने उस व्यक्ति को बचाया और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल भेजा।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश