दिल्ली के बवाना में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की

Ads

दिल्ली के बवाना में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 03:17 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पूठ खुर्द गांव में सुबह करीब आठ बजे जोगिंदर उर्फ ​​काला पर हमला किया गया। उसने बताया कि जोगिंदर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।

भाषा शफीक वैभव

वैभव