पंजाब के फगवाड़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

पंजाब के फगवाड़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 19, 2023 / 03:47 PM IST,
    Updated On - September 19, 2023 / 03:47 PM IST

फगवाड़ा, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब में फगवाड़ा के न्यू मानसा देवी नगर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने कहा कि सोमवार रात को पंकज दुग्गल नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।

उसने बताया कि सोमवार रात को हमलावर ने दुग्गल के घर की घंटी बजायी और उनके बेटे से कहा कि वह उसके पिता से मिलना चाहता है।

पुलिस ने बताया कि जब दुग्गल घर के बाहर आए तो हमलावर ने उनपर गोलियां चला दीं और वहां से गाड़ी में बैठ कर भाग गया।

फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि दुग्गल को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में भादंसं और हथियार कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उसने कहा कि हमलावर की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश