उत्तर-पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या

Ads

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 11:16 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 11:16 AM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पास के ब्रह्मपुरी निवासी ललित के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सुबह न्यू उस्मानपुर थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। एक पुलिस टीम तुरंत भगत सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के घाव थे और उसकी कथित तौर पर हत्या की गई थी।

उनके मुताबिक अपराध स्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए एक फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नोमान रंजन मनीषा

मनीषा