मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह से भेंट की, राज्य की सुरक्षा स्थिति पर हुई चर्चा

Ads

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह से भेंट की, राज्य की सुरक्षा स्थिति पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 04:57 PM IST

(फोटो सहित)

इंफाल, 23 ​​फरवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोमवार को नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राज्य से संबंधित सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

फेसबुक पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री एल. डिखो के साथ रक्षा मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मणिपुर में सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित प्रमुख और महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारी रचनात्मक बातचीत हुई।’’

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य की सुरक्षा केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री ने मणिपुर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहायता का भी आश्वासन दिया है।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल

शीर्ष 5 समाचार