वाशिंगटन, 23 फरवरी (एपी) अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच लेबनान में तैनात अपने गैर जरूरी राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस आने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने नाम न जाहिर किये जाने की शर्त पर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के लगातार आकलन के बाद यह उचित समझा गया कि अमेरिकी दूतावास में कर्मियों की संख्या कम कर दी जाए, ताकि केवल आवश्यक कर्मचारी ही अपने पदों पर बने रहें।
उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी उपाय है और दूतावास सोमवार को भी खुला रहा।
मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस सप्ताहांत इजराइल की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा स्थगित कर सकते हैं।
एपी धीरज दिलीप
दिलीप