मणिपुर : इंफाल घाटी के सीमांत गांव में सशस्त्र गुटों के बीच गोलीबारी

Ads

मणिपुर : इंफाल घाटी के सीमांत गांव में सशस्त्र गुटों के बीच गोलीबारी

  •  
  • Publish Date - December 25, 2024 / 06:49 PM IST,
    Updated On - December 25, 2024 / 06:49 PM IST

इंफाल, 25 दिसंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में बुधवार सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से सिनम कोम गांव को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उसने बताया कि तलहटी में तैनात हथियारबंद ‘ग्रामीण स्वयंसेवकों’ ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उसने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

उसने बताया कि मंगलवार रात को इंफाल पूर्व में थाम्नापोकपी और निकटवर्ती उयोक चिंग में सशस्त्र लोगों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।

मेइती और कुकी समुदायों के लोगों के बीच तीन मई, 2023 को शुरू हुए जातीय संघर्ष के कारण अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश