मणिपुर: चुराचांदपुर में राज्य ऊर्जा कंपनी के सात कर्मियों पर ‘हमला’

Ads

मणिपुर: चुराचांदपुर में राज्य ऊर्जा कंपनी के सात कर्मियों पर ‘हमला’

  •  
  • Publish Date - October 20, 2025 / 01:03 PM IST,
    Updated On - October 20, 2025 / 01:03 PM IST

इंफाल, 20 अक्टूबर (भाषा) चुराचांदपुर जिले में मणिपुर राज्य ऊर्जा कंपनी लिमिटेड के सात कर्मियों पर सब स्टेशन के परिसर में कथित रूप से अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने इसे ‘क्रूर हमला’ बताते हुए कड़ी निंदा की है।

अधिकारी ने बताया, ’18 जनवरी को सब स्टेशन के परिसर में अज्ञात बदमाशों ने 33/11 केवी सब स्टेशन के प्रभारी समेत सात लोगों पर हमला किया। इस हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।’

एक बयान अनुसार कंपनी ने त्वरित एवं पारदर्शी जांच तथा हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा के कारण 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

भाषा प्रचेता जोहेब

जोहेब