मणिपुर : जबरन वसूली के आरोप में पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार
मणिपुर : जबरन वसूली के आरोप में पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार
इंफाल, 18 सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, तीनों लोगों को बृहस्पतिवार को सिंगजामेई के अलग-अलग इलाकों में स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया।
इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रथम मणिपुर राइफल्स में हवलदार वैखोम अमरजीत सिंह (44), ओकराम प्रियोकुमार सिंह (40) और थोंगराम सुनसन सिंह (34) के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी के पास से नौ एमएम पिस्तौल तथा चार कारतूस से भरी एक मैगजीन बरामद की गई है।
भाषा रंजन वैभव
वैभव

Facebook


