दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास मणिपुर की महिला पर हमला

Ads

दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास मणिपुर की महिला पर हमला

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 01:04 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 01:04 AM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) दिल्ली के साकेत जिला अदालत परिसर के पास रविवार शाम को एक पार्क में पुरुषों के एक समूह द्वारा मणिपुर की महिला पर कथित तौर पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसकी सहेली एक पार्क में टहल रही थीं, तभी पुरुषों के एक समूह ने कथित तौर पर उन पर टिप्पणी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘जब एक महिला ने व्यक्तियों की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई, तो एक बहस छिड़ गई और आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर हमला किया।’

पुलिस ने बताया कि इस घटना में महिला को मामूली चोटें आईं और उसे चिकित्सा जांच और उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से संपर्क किया। टीम लगातार उसके संपर्क में है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा तान्या अमित

अमित