वाशिंगटन, 30 अप्रैल (एपी) व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज में बंदूक और चाकुओं के साथ धावा बोलने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार इस दौरान न्यायाधीश यह तय करेंगे कि मुकदमे की प्रक्रिया के दौरान आरोपी कोल टॉमस एलन को जेल में रहना होगा या नहीं।
एलन की सतत हिरासत की मांग करते हुए, अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि उसने हफ्तों तक अपने हमले की योजना बनाई और वॉशिंगटन हिल्टन में एक लंबी बंदूक पकड़े हुए मैग्नेटोमीटर से गुज़रने से पहले ट्रंप की गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखी।
एलन हमले के दौरान घायल हो गया था, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। अधिकारियों का कहना है कि एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन उन्होंने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहन रखी थी और वह बच गए।
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश