ML Khattar Property Donation: मोदी के इस मंत्री की दरियादिली!.. बेच दी एक करोड़ रुपये की पैतृक जमीन, PM राहत कोष में दान देंगे रकम..

Ads

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को हरियाणा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई. पूरण कुमार के परिजनों से मुलाकात की, जिन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

  •  
  • Publish Date - October 25, 2025 / 08:21 AM IST,
    Updated On - October 25, 2025 / 08:21 AM IST

Manohar Lal Khattar Property Donation || Image- BJP Haryana File

HIGHLIGHTS
  • खट्टर ने एक करोड़ का दान किया
  • पैतृक जमीन बेचकर दी बड़ी सौगात
  • निजी घर पुस्तकालय के लिए दान

Manohar Lal Khattar Property Donation: चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी दरियादिली दिखाई हैं। उन्होंने अपनी पैतृक जमीन एक करोड़ रुपये में बेच दी है और यह रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने का ऐलान कर दिया है।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री खट्टर हरियाणा के रोहतक तहसील में छोटे भाई की पत्नी के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने अपना निजी आवास सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए दान करने की भी घोषणा की है।

आईपीएस के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री

Manohar Lal Khattar Property Donation: इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को हरियाणा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई. पूरण कुमार के परिजनों से मुलाकात की, जिन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने यहां अधिकारी के सेक्टर-11 स्थित आवास पर उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार से मुलाकात की और अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की। बता दें कि, कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने सात अक्टूबर को अपने निजी आवास पर कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

कथित रूप से छोड़े गए आठ पन्नों के ‘अंतिम पत्र’ में कुमार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर “स्पष्ट जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार” के गंभीर आरोप लगाए थे।

इन्हें भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ी शिक्षक भर्ती की फाइल, वित्त विभाग ने दी 5000 पदों को भरने की मंजूरी, अब जल्द ही शुरू होगी प्रक्रिया 

जिले में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का ट्रासंफर, तीन थानों के प्रभारी बदले, आदेश जारी करने वाले SP का भी तबादला

Q1. मनोहर लाल खट्टर ने कितनी राशि दान की है?

A1. उन्होंने अपनी पैतृक जमीन बेचकर करीब एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए।

Q2. खट्टर ने और क्या दान करने की घोषणा की है?

A2. उन्होंने अपना निजी आवास सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण हेतु दान करने की घोषणा की है।

Q3. मनोहर लाल खट्टर किस पद पर कार्यरत हैं?

A3. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।