Mantri Madan Dilawar Viral Video: शिक्षा मंत्री ने बताया ‘बच्चे को बुद्धिमान’ बनाने का नया फॉर्मूला, कहा-भैंसे और गौ माताएं…साथ में छोड़ दो..! वीडियो वायरल
Mantri Madan Dilawar Viral Video: मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान दूध पर चर्चा की जिसमें उन्होंने दावा किया कि गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान होता है और भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं...
rajasthan news/ image source: priyarajputlive x handle
Mantri Madan Dilawar Viral Video: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का बयान सुर्खियों में है। दरअसल, मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान दूध पर चर्चा की जिसमें उन्होंने दावा किया कि गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान होता है और भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है-मंत्री
दरअसल, मंत्री ने बीते दिन यानी कि रविवार को अपनी विधानसभा रामगंजमंडी के खेड़ली गांव से गोवर्धन गांव ग्वाला योजना को शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान मदन दिलावर ने एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने दूध पर चर्चा की। बकौल मंत्री गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान होता है और भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है। मंत्री ने कहा ‘5-7 गाय ऐसी चुनिए, जिन्होंने 3-4 दिन पहले अपने बच्चे को जन्म दिया है। ऐसी ही भैंसे चुनिए, उसके बाद भैंसे व गौ माताएं खड़ी कर दीजिए व उनके बच्चों को एक साथ छोड़ दीजिए। भैंस का बच्चा भागकर बड़ी मुश्किल से अपनी मां को मिलेगां * लेकिन गौ माता का बच्चा सीधा अपनी मां के पास चला जाएगा यानी गाय का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धिमान होता है और भैंस का दूध पीने वाला बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है… गाय का बच्चा चंचल होता है यानी हमें अपने बच्चों को चंचल बनाना है तो हमें उन्हें गाय का दूध पिलाना चाहिए’
BJP नेता के समोसे के चर्चा के बाद, पेश है दुध पर चर्चा 😂
यह राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर है इनका कहना है कि – 👇
* 5-7 गाय ऐसी चुनिए, जिन्होंने 3-4 दिन पहले अपने बच्चे को जन्म दिया है। ऐसी ही भैंसे चुनिए, उसके बाद भैंसे व गौ माताएं खड़ी कर दीजिए व उनके बच्चों को एक… pic.twitter.com/r6U5NXjFOA
— Priya singh (@priyarajputlive) February 22, 2026
मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
उन्होंने आगे कहा गाय का बच्चा चंचल होता है यानी हमें अपने बच्चों को चंचल बनाना है तो हमें उन्हें गाय का दूध पिलाना चाहिए। मंत्री ने कहा, ‘ऊंची पीठ वाली देसी गाय का दूध पीने वाला व्यक्ति बुद्धिमान बनता है, जबकि भैंस का दूध पीने वाले लोग सुस्त स्वभाव के हो जाते हैं।’ देखते ही देखते मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब
- Bismil Ki Mehfil Raipur: “बिस्मिल की महफिल” खत्म होते ही राजधानी में फूटा बवाल, महज इस बात को लेकर बेकाबू हुआ युवकों का गुस्सा, हुई ऐसी लड़ाई… कि पहुंची भारी पुलिस फोर्स
- BJP Leader Sukhbir Singh: पहले कंबल दिया… फिर नाम पूछकर छीन लिया! BJP के दिग्गज नेता का शर्मनाक रवैया, मुस्लिम महिलाओं को… वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
- Mukul Roy Died: पूर्व रेल मंत्री का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Facebook


