चाईबासा (झारखंड), 20 अक्तूबर (भाषा) पश्चिमी सिंहभूम-खूंटी जिला सीमा पर टुपुडांग गांव के पास हथियारबंद प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों ने एक सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों को आग लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग 50 माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया और घटनास्थल पर पोस्टर छोड़कर वहां से भाग निकले।
उन्होंने बताया कि माओवादियों के पोस्टर में बिना अनुमति के कार्य प्रारंभ करने के लिए उक्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।
भाषा, इन्दु, सिम्मी
सिम्मी