हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान में मामूली कमी; गर्मी का प्रकोप जारी

Ads

हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान में मामूली कमी; गर्मी का प्रकोप जारी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2022 / 10:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

चंडीगढ़, 16 मई (भाषा) हरियाणा और पंजाब में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गयी। हालांकि अब भी पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार को 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि सोमवार को तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

हिसार में आज अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को 47.3 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह सिरसा में भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गयी।

पंजाब में अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा वैभव देवेंद्र

देवेंद्र