गौतमबुद्ध नगर में एक खेत में भीषण आग

Ads

गौतमबुद्ध नगर में एक खेत में भीषण आग

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नोएडा,एक नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के नेशनल थर्मल पावर प्लांट (एनटीपीसी) के पास स्थित सीधी पुर गांव के एक खेत में शनिवार रात को भयंकर आग लग गई । मौके पर पहुंची एनटीपीसी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात थाना जारचा क्षेत्र के सीधी पुर गांव में रहने वाले एक किसान के खेत में रखी पराली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर एनटीपीसी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भाषा सं नेत्रपाल शोभना

शोभना