कोलकाता में एक गराज में लगी भीषण आग

Ads

कोलकाता में एक गराज में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - April 24, 2022 / 06:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

कोलकाता, 24 अप्रैल (भाषा) मध्य कोलकाता के तंगरा इलाके में स्थित एक गराज में रविवार अपराह्न में भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि क्रिस्टोफर रोड स्थित गराज में लगी आग को बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियां लगायी गई हैं, जिसका इस्तेमाल एक गोदाम के रूप में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।’’

भाषा

अमित दिलीप

दिलीप