कोलकाता की एक इमारत में लगी भीषण आग

Ads

कोलकाता की एक इमारत में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 02:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

कोलकाता, चार अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के भीड़भाड़ वाले कोलूटोला इलाके में सोमवार की सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी और इसमें किसी के झुलसने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल के 14 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के उन कमरों में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे और दो परिवार वहां रहते हैं।

हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने की एक टीम और आपदा प्रबंधन विभाग भी बचाव अभियान में शामिल है। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी कोशिशें जारी हैं। इमारत के अंदर ज्वलनशील सामग्री भी रखी है।’’

अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद