चंडीगढ़ के सेक्टर 22 बाजार में भीषण आग लगी
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 बाजार में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) चंडीगढ़ में बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक, सेक्टर 22 में एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि आग एक दुकान की पहली मंजिल पर लगी और आसपास की दुकानों में फैल गई।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों की 15 से अधिक गाड़ियां सेवा में लगाई गई हैं और अधिक गाड़ियों को तैनात किया जा सकता है।
पंजाब के मोहाली से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं।
अधिकारी ने बताया कि एक दुकान में कुछ रसायनों की मौजूदगी से आग की तीव्रता बढ़ गई।
यह बाजार मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों का केंद्र है और यहां प्रतिदिन भारी संख्या में ग्राहक आते हैं।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


