पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, मजबूरी बताकर पहचान वालों को लगाता था चूना

Ads

पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, मजबूरी बताकर पहचान वालों को लगाता था चूना

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 02:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

चेन्नई: तमिलनाडु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके पहचान वालों को ठगने के आरोपी मास्टरमाइंड और उसके साथी को राजस्थान में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया । पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि आरोपियों को तमिलनाडु लाया गया है। ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल सहित कई आईपीएस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट सामने आने के बाद एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर इस संबंध में 15 सितंबर को मामला दर्ज किया गया।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 18 कोरोना मरीजों की मौत, 1548 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय अपराध शाखा की साइबर अपराध शाखा ईकाई की शिकायत की जांच के आधार पर मास्टरमाइंड शकील खान और उसके साथी रवींधर कुमार को राजस्थान के भरतपुर जिले में उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है। आयुक्त कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल राजस्थान गया था और इस काम के लिए पूरी टीम करीब एक सप्ताह तक वहां रूकी रही।

Read More: दीवाली ग्रीन पटाखों वाली! NGT ने खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में लगाया पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध, कैसे करें ग्रीन पटाखों की पहचान.. जानिए

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनके और अन्य अधिकारियों के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खान और उसके साथी ने बनाए थे। अग्रवाल ने बताया कि खान ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी सुनील कुमार, अवर आयुक्त धिनाकरण, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार, संयुक्त आयुक्त बालाकृष्णन, अवर महानिदेशक संदीप राठौड़ के नाम से भी फर्जी खाते बनाए थे।

Read More: डी पुरंदेश्वरी होंगी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी, पार्टी ने जारी की 36 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की सूची

फेसबुक पर फर्जी खातों से जुड़े मामले में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी पुलिस अधिकारियों के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाते थे और उनके संपर्क के लोगों से पैसे मांगते थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों ऐसे ही मामले में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी आरोपी हैं।

Read More: जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बिल गेट्स की कंपनी में किया 5 करोड़ डॉलर का निवेश