विधानसभा चुनावों से पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त

Ads

विधानसभा चुनावों से पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:55 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से 408 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री पिछले महीने जब्त की गई है।

आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव और उपचुनाव की घोषणा 15 मार्च को की गई थी, जबकि ‘इलेक्ट्रॉनिक सीजर मैनेजमेंट सिस्टम’ (ईएसएमएस) को 26 फरवरी को सक्रिय किया गया था।

आयोग के मुताबिक, इसके सक्रिय होने के बाद से विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 408.82 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिनमें 17.44 करोड़ रुपये नकद, 37.68 करोड़ रुपये की शराब, 167.38 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 23 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 163.30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि 15 से 25 मार्च के बीच ‘सीविजिल’ ऐप का उपयोग करके 70,944 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 70,831 शिकायतों का निपटारा हो चुका है।

‘सी-विजिल’ निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है, जहां नागरिक चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं।

अगले महीने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव होंगे।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र