नई दिल्ली : CM Yogi Adityanath बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने राज्य भर में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार मौलाना ने उत्तर प्रदेश में गोकशी पर लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री की माता के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
रवि किशन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
आपको बता दें कि इस पूरे मामले में गोरखपुर से सांसद रवि किशन और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। Yogi Adityanath Mother रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय संस्कृति में मां सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर बिहार के मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।
उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वे दरअसल अपने संस्कार और अपनी सोच का ही परिचय देते हैं। समाज देख रहा है कि महिलाओं के प्रति इनकी मजहबी सोच क्या है। ऐसी सोच को यह राष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और मातृत्व का अपमान बताया और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कई जगहों पर फूंका गया पुतला
इस बयान के विरोध में लखनऊ, बलरामपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। Lucknow Protest, लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूंका और उसे जूतों से पीटा।
इस मामले में कई स्थानों पर औपचारिक शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। वहीं संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।