दिल्ली में अधिकततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में अधिकततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - September 17, 2021 / 10:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री कम रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता 69 और 95 फीसद के बीच रही।

विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो गंभीर मौसम का संकेत है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश