दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, भारी बारिश के आसार

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, भारी बारिश के आसार

  •  
  • Publish Date - July 5, 2024 / 09:41 PM IST,
    Updated On - July 5, 2024 / 09:41 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला ने 0.6 मिमी बारिश दर्ज की। सफदरजंग वेधाशाला के आंकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी का मानक माना जाता है। लोधी रोड और रिज वेधशालाओं ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच क्रमशः 0.6 मिमी और 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (एमडी) के मौसम बुलेटिन के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान दिल्ली में भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आठ जुलाई की सामान्य तारीख से छह दिन पहले दो जुलाई को ही पूरे देश में आच्छादित हो गया।

भाषा

धीरज माधव

माधव