दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

  •  
  • Publish Date - July 16, 2021 / 05:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साफ रही और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

शहर में मानसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून के 16 दिन बाद मंगलवार को इस मौसम की पहली बारिश हुई। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद

ताजा खबर