दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 12, 2023 / 11:04 AM IST,
    Updated On - March 12, 2023 / 11:04 AM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।

मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भाषा साजन सुरेश

सुरेश