चंडीगढ़, 26 मई (भाषा) पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों के कारण 26 मई को राज्य में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय पंजाब में 26 मई को आठ नगर निगमों सहित 104 नगर निकायों के चुनावों में मतदाताओं को मतदान करने में सुविधा प्रदान करने के लिए लिया गया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये निगम मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट हैं।
इसके अलावा, 75 नगरपालिका परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान होगा। मतों की गिनती 29 मई को होगी।
बयान में कहा गया है कि यह अवकाश चंडीगढ़ में स्थित पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होगा। मतदान मतपत्रों के माध्यम से होगा।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप