निगम के बजट पर चर्चा के लिए एमसीडी की विशेष बैठक मंगलवार को

Ads

निगम के बजट पर चर्चा के लिए एमसीडी की विशेष बैठक मंगलवार को

  •  
  • Publish Date - March 27, 2023 / 04:14 PM IST,
    Updated On - March 27, 2023 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मुख्यालय में निगम के बजट पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को एक विशेष बैठक बुलाई गई है।

नियमों के अनुसार, निगम का बजट 31 मार्च तक पारित कराना जरूरी है।

एमसीडी ने 15 फरवरी को 2023-24 के बजट के लिए ‘‘करों की तालिका’’ पारित की थी। हालांकि, शेष बजट प्रक्रिया को रोक दिया गया था, क्योंकि निगम की स्थायी समिति का चुनाव होना बाकी था।

निगम के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन एमसीडी बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।’’

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप