मक्का मस्जिद ब्लास्ट पर फैसला सुनाने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर

Ads

मक्का मस्जिद ब्लास्ट पर फैसला सुनाने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर

  •  
  • Publish Date - April 19, 2018 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

हैदराबाद के मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में आरोपियों को बरी करने वाले हैदराबाद के जज रविंद्र रेड्डी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। रविंद्र रेड्डी ने इस्तीफे को लेकर निजी कारण का हवाला दिया था। जज ने कहा है इसका आज के फैसले का कोई लेना देना नहीं है। 

ये भी पढ़़ें- डेंजर जोन में बीजेपी के डेढ़ दर्जन विधायक और मंत्री, खतरे में टिकट

सोमवार को 11 साल पुराने मामले में आरोपी बनाए पूर्व RSS नेता और असीमानंद सहित पांच लोगों को बरी कर दिया गया था। NIA पांचों के खिलाफ सबूत जुटाने में नाकाम रही थी। जज ने पांचों को बरी करने के कुछ घंटे बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें- भूपेश बघेल ने शुरू की ‘विकास’ की खोज यात्रा’, रमन को भेजा न्यौता

लेकिन जज के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है और उन्हें जल्द काम पर लौटने का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि मक्का मस्जिद नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

 

वेब डेस्क, IBC24