ओडिशा में भीषण गर्मी, टिटलागढ़ में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Ads

ओडिशा में भीषण गर्मी, टिटलागढ़ में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 09:00 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 09:00 PM IST

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (भाषा) ओडिशा में मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ी और राज्य में सबसे अधिक तापमान टिटलागढ़ में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में कम से कम आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

संबलपुर और हीराकुंड में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि झारसुगुडा और भवानीपटना में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

तापमान सोनपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 40.3 डिग्री सेल्सियस और तालचेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर और कटक में क्रमशः 37.3 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जहां सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत से ऊपर रहा।

बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति सहित कई जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बुधवार को गर्म और आर्द्र स्थिति की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जिसके बाद इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष