जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Ads

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 05:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

श्रीनगर, चार जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को गोलीबारी कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ का काफिला बडगाम के चदूरा से श्रीनगर जा रहा था। तभी क्रल्पोरा में आतंकवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।

घटना पर विस्तृत जानकारी अभी मिलना बाकी है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा