दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

Ads

दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं बह रही हैं जो बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहनेवाली पश्चिमी हवाओं जैसी सर्द नहीं हैं।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत