दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तेज हवाएं चलने की संभावना

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तेज हवाएं चलने की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 5, 2022 / 10:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाष) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री काम है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े बजे आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वाह्न नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया जो ‘ मध्यम’ श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भाषा

धीरज पवनेश

पवनेश