दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - December 27, 2020 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को थोड़ा बढ़ गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के लिए प्रतिनिधिक आँकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शनिवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस था।

हालांकि, आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राहत अल्पकालिक होगी।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

मौसम विभाग ने कहा, ”28 से 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का भी अनुमान है।’’

पिछले रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

भाषा कृष्ण मानसी

मानसी